इटारसी। ग्राम सुपरली के किसान योगेन्द्र सिंह सोलंकी ने अंतरिक्ष में गये शुभांशु शुक्ला एवं उनके साथी पैगी विलसन (अमेरिका), सवोस उज्जानवास्की (पोलेण्ड), टेगो कापूर (हंगरी) के विभिन्न अनाजों से पोट्रेट तैयार किये। जिस दिन इन यात्रियों ने अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी उसी दिन से इनके पोट्रेट बनाने में लगे थे।
किसान सोलंकी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और इन्होंने भी अंतरिक्ष में खेती पर अनेक रिसर्च की हंै, इसलिये इनके स्वागत के लिये अनाजों से पोट्रेट तैयार किये हं। उपयोग में किये गये अनाज धन, तिलख बाजरा, रागी, अलसी, राजगिरा, खस-खस आदि हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्राम सुपरली के योगेन्द्रपाल सिंह सोलंकी विगत 5 वर्षों से अनाजों से पोट्रेट बनाते हैं जिसमें देश-विदेश के अनेक राष्ट्राध्यक्षों सहित प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश की अनेक हस्तियों के पोट्रेट बना चुके हैं।




























