तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सोहागपुर में आरंभ हुई किसान महापंचायत
सोहागपुर। दो दिवसीय किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) के पहले दिन कांग्रेस से जुड़े चंद किसान ही पहुंचे। नए बस स्टैंड के शेड में बना पंडाल खाली दिखाई दिया। जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल (Former District Head Pushparaj Patel) महापंचायत के संचालन के लिए माइक संभाले दिखे। क्षेत्र के किसान कृषि से सम्बंधित तीनों कानूनों का विरोध करने के लिए किसान महापंचायत में शामिल हुए थे। किसान महापंचायत के प्रथम दिन किसान काफी कम संख्या में नजर आए। हालांकि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा (Former MLA Savita Dewan Sharma), वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रकांत चौरसिया, दमन सिंह पटेल, मनीष जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय, राकेश चौधरी, आलोक जायसवाल, चुन्नीलाल मुद्गल, विमलेश पटेल, सुधीर ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौधरी, नवनीत चौधरी सहित शोभापुर सेमरी के कांग्रेस से जुड़े किसान शामिल हुए। किसानों के चाय नाश्ता एवं भोजन सहित रात रुकने की व्यवस्था महा पंचायत की तरफ से गई है। क्षेत्र के किसान निश्चिंत होकर किसान महापंचायत का हिस्सा बन सकें। इस हेतु मंगलवार की रात्रि में सीताराम संकीर्तन एवं भजनों का कार्यक्रम भी रखा गया। महा पंचायत बुधवार को समााप्त होगी।