---Advertisement---

ग्राम जमानी में आदिवासी के घर में लगी आग, सब कुछ जलकर खाक

By
—
On:
Follow Us
  • घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने का है अनुमान
  • घटना के वक्त खेत में धान रोपने गया था पूरा परिवार
  • पथरोटा थाना प्रभारी सूचना पर पहुंचे दलबल के साथ

इटारसी। ग्राम जमानी (Village Zamani) में आज रात करीब 8 बजे एक आदिवासी मजदूर के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए का सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गये। सूचना पर पथरोटा पुलिस (Pathrota Police) ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीण बुधराम भलावी (Budhram Bhalavi) परिवार सहित घटना के वक्त धान रोपने गये थे और घर में उनकी बेटी अकेली थी।

आग की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने खेतों में छिड़काव करने वाले पंप से पानी डालकर और अन्य साधनों से आग बुझाने में मदद की। इस दौरान दमकल भी मौके पर पहुंच चुकी थी। लेकिन, सारे प्रयास के बावजूद घर में रखे नगद, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, टीवी, अनाज, कपड़े, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बच्चों की स्कूल की पुस्तक-कापियां और सर्टिफिकेट जलकर राख हो गये।

ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार के लिए शासन से तत्काल मुआवजा की मांग की है। मौके पर पहुंचे पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार (Sanjeev Pawar) ने पंचनामा तैयार कर लिया है। थाना प्रभारी संजीव पवार के साथ एसआई दुगेश मालवीय (SI Dugesh Malviya8), प्रधान आरक्षक प्रकाश परते (Head Constable Prakash Parte) भी बल के साथ पहुंचे थे। पटवारी घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। लेकिन अनुमान है कि पीडि़त को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.