इटारसी। स्थानीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ द्वारा इटारसी में एक विशाल और पूर्णतः निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यदि आपको या आपके परिवार में किसी को धुंधला दिखने या मोतियाबिंद की शिकायत है, तो शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
शिविर की मुख्य बातें
- दिनांक व समय: 9 जुलाई (गुरुवार), सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- स्थान: इटारसी आंख जांच केंद्र, गली नंबर 1, सिंधी कॉलोनी, इटारसी।
- मिलेंगी ये सुविधाएं: अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी।
- चयनित मरीजों का मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण सहित) सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ में किया जाएगा।
अग्रिम बुकिंग व जानकारी के लिए संपर्क करें: सौरभ डोंगरे (9630419349) | सुमित सेन (7999668009) | रानी राजपूत (8103928620) | सन्मुखदास सनी चेलानी (9171253078)










