- एम्स और टाटा मेमोरियल से प्रशिक्षित डॉ. आशीष कुमार वर्मा देंगे सेवाएं, हर महीने के पहले व तीसरे बुधवार को सुविधा
इटारसी। शहर के वासियों को अब नाक, कान एवं गला रोगों के विशेषज्ञ परामर्श के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सराफा बाज़ार, 3 री लाइन स्थित मोलासरिया ईएनटी क्लीनिक में प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे बुधवार को नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार, 5 अगस्त को विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
शिविर में डॉ. आशीष कुमार वर्मा (MBBS, MS (AIIMS), DNB, MNAMS, फेलो – हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी (TMC)) मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श देंगे। डॉ. वर्मा एम्स (एम्स) और मुंबई स्थित प्रतिष्ठित टाटा मेमोरियल सेंटर से प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं।
इन समस्याओं का मिलेगा समाधान
शिविर के दौरान नाक, कान एवं गले से जुड़ी प्रमुख समस्याओं जैसे एलर्जी एवं साइनस की समस्या, गले में खराश एवं टॉन्सिल, नाक बंद होना या नाक से खून आना, कान में संक्रमण, मवाद या पानी बहना, चक्कर आना एवं आवाज में बदलाव, हकलाना, तुतलाना व अन्य ईएनटी संबंधी विकार जैसे लक्षणों का उपचार किया जाएगा।
पूर्व पंजीकरण अनिवार्य
आयोजकों ने बताया कि शिविर में अव्यवस्था से बचने और समय पर परामर्श प्राप्त करने के लिए पूर्व पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
स्थान : मोलासरिया ईएनटी क्लीनिक, 3 री लाइन, सराफा बाजार, इटारसी (म.प्र.)
संपर्क एवं पंजीकरण हेतु नंबर : 98930 48144



























