इटारसी। धार्मिक स्थल के पास ताश के पत्तों पर पैसों की बाजी लगा रहे जुआरियों पर पथरौटा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नागपुर कलां की नई बस्ती स्थित मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने चार आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नागपुर कलां नई बस्ती में भोलेनाथ मंदिर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर पथरौटा थाने के आरक्षक कमलेश मंडलोई की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया।











