---Advertisement---

पार्षद प्रतिनिधि ने गौशाला निर्माण के लिए किया 21,000 रुपए का दान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। नगर के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए गौ माता मंदिर (गौशाला) के निर्माण कार्य के लिए 21,000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। गौशाला का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

यह योगदान गौ सेवा और लोकहित के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है। इस मौके पर दीपक दीक्षित ने कहा, ‘गौ माता की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है।’ उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से ही उन्हें गौ माता के प्रति गहरा लगाव रहा है। आए दिन हो रही गौ-दुर्घटनाओं और गौ माताओं की दयनीय स्थिति देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। इसी पीड़ा के चलते उन्होंने गौशाला के लिए यह राशि दान की है।

दीपक दीक्षित ने गौ सेवकों को आश्वासन दिया कि वे हमेशा गौ माता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे और जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।

इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष सरिता पांडे, संरक्षक कन्हैया बाथव, सुनील यादव, प्रवीण रावत, प्रहलाद गुप्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने दीपक दीक्षित के इस प्रयास की सराहना की और इसे अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.