नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश)। श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आधुनिक तकनीक का एक अद्भुत संगम देखने को मिलने वाला है। नर्मदापुरम में मां नर्मदा के दिव्य दर्शन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित एक भव्य 3 डी होलोग्राम शो का आयोजन किया जा रहा है।
इस शो में विशेष 3 डी प्रोजेक्शन तकनीक के माध्यम से मां नर्मदा के दर्शन, नर्मदा परिक्रमा की महिमा, पवित्र तीर्थ स्थलों का भ्रमण और दिव्य संगीत व आरती का जीवंत अनुभव कराया जाएगा।
आज 23 जुलाई गुरुवार को शाम 5, शासकीय होम साइंस बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नर्मदापुरम में होने वाले शो में विजुअल अनुभव और सराउंड साउंड सिस्टम, होलोग्राम मैप प्रोजेक्शन द्वारा भावपूर्ण कथा] भजन, संकीर्तन एवं आरती के साथ आत्मिक शांति का अलौकिक अनुभव होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य और अलौकिक यात्रा का हिस्सा बनकर जीवन को पवित्र व आनंदमय बनाने की अपील की है।











