---Advertisement---

कालाआखर में लगी ‘पोषण प्रदर्शनी’,एम्स विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ रहने के मंत्र

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय केसला द्वारा पोषण माह के अंतर्गत, आज सेक्टर सुखतवा-02 की ग्राम पंचायत कालाआखर में एक सफल पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की महिलाओं और पुरुषों की बड़ी सहभागिता रही।

स्थानीय सामग्री से बने पौष्टिक व्यंजन

इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किए पौष्टिक व्यंजन थे। इन व्यंजनों को बनाने में कम तेल, कम नमक और कम शक्कर का उपयोग करते हुए स्थानीय खाद्य सामग्री को प्राथमिकता दी गई। प्रदर्शनी में स्वास्थ्यवर्धक भोजन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने के लिए विशेष कॉर्नर बनाए थे, जिनमें सूप कॉर्नर, स्टीम कॉर्नर, सलाद कॉर्नर, चटनी कॉर्नर, रोटी कॉर्नर और सब्जी कॉर्नर शामिल रहे।

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

कार्यक्रम में एम्स से आए दीपक पांडे और मनोज चौहान ने पोषण आहार को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के तरीकों और उसकी सही मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परियोजना अधिकारी योगेश घागरे ने उपस्थित लोगों को स्थानीय सामग्री और मोटे अनाज का अधिक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने पैकेट वाले खाद्य सामग्री का उपयोग न करने के महत्व पर भी जोर दिया, ताकि स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि जनपद सदस्य सकंरिया बाई बारसे और कालाआखर ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मी प्रसाद बारस्कर उपस्थित रहे। सेक्टर सुखतवा-02 से कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक कविता चौधरी एवं रेखा मालवीय भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.