---Advertisement---

श्री गजानन महाराज के प्राकट्य दिवस पर सजेगी भव्य पालकी शोभायात्रा, भंडारे का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर के सोनासांवरी क्षेत्र स्थित साईं फॉच्र्यून सिटी फेस-2 में प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी संत शिरोमणि श्री गजानन महाराज का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 8 फरवरी को आयोजित होने वाले इस धार्मिक उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य उत्सव 8 फरवरी को आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 9 बजे श्री गजानन महाराज के विशेष अभिषेक के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरी कॉलोनी का भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों की धुन पर महाराज का संकीर्तन करेंगे। दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है।

पूर्व संध्या पर सजेगा खाटू श्याम का दरबार

मुख्य आयोजन से एक दिन पूर्व, यानी 7 फरवरी को भक्ति की एक विशेष शाम सजेगी। रात्रि 8 बजे से खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करना है। इस भव्य धार्मिक आयोजन के प्रमुख आयोजक राजेन्द्र कुमार सपकाल, अनिल तल्हारकर, गजानन सुतार, सुनील मोहन गणेरकर, संजय सपकाल एवं पत्रकार तुषार सपकाल हैं। आयोजकों ने इटारसी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाएं और श्री गजानन महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!