नगरपालिका परिसर से 280 तीर्थयात्रियों का दल रामेश्वर रवाना

Post by: Rohit Nage

A group of 280 pilgrims left for Rameshwar from the municipal premises.
Bachpan AHPS Itarsi
  • – राज्यसभा सांसद माया नारोलिया एवं नपाध्यक्ष नीतू यादव ने दी सभी यात्रियों को शुभकामनाएं

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत आज नगर पालिका परिसर से 280 यात्रियों का दल रामेश्वरम धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनका अतिथियों द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू यादव ने संबोधित किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज शर्मा, सभापति प्रेमा पंकज पांडे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पूर्व मंडल विकास नारोलिया, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह बैस, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन सहित तीर्थयात्रीगण और नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!