इटारसी। भारतीय जनता पार्टी ने लाभार्थी की समृद्धि, मोदी की गारंटी अभियान के तहत घर-घर दस्तक देना प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में आज भाजपा कार्यकर्ता मंडल महामंत्री राहुल चौरे के नेतृत्व में वार्ड 22 में लाभार्थियों के घर पहुंचे और उनके संवाद करते हुए उनका सम्मान किया। वार्ड 22 के बूथ 199 पर घरों पर मोदी की गारंटी की पोस्टर चस्पा किए और योजनाओं के पेपलेंट बांटे गए।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष संदीप तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, अनिल गेलानी, नगर मंत्री ऋषभ दुबे, अनिल मस्की, डब्ल्यू यादव, नितिन व्यास, अंकित पटेल, रितुराज पाराशर, शिवा पटेल, मानसी गेलानी, गोली पांडे व अन्य मौजूद थे।









