- नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की नागरिकों ने की प्रशंसा
नर्मदापुरम। महाशिवरात्रि पर्व पर निकली भगवान भोले की बारात के पीछे इस बार नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर स्वच्छता वाहन भी चलाया गया।
भगवान भोलेनाथ की बारात के पीछे एकत्र हो रहे विभिन्न प्रकार के कचरे को और अन्य सामग्री को सफाईदूतों द्वारा एकत्र कर कचरा वाहन में डालते जा रहे थे। इस कार्य की नगर के नागरिकों ने प्रशंसा की है। यह अच्छा है कि अब नागरिकों को सफाई के लिए दूसरे का दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
नागरिकों का कहना था कि पहली बार है कि इस तरह की सुविधा नगरपालिका द्वारा दी जा रही है। इससे पूर्व आयोजन हो जाने के बाद दूसरे ही दिन सड़क से कचरा को हटाया जाता था।