---Advertisement---

कचरा प्रबंधन का ‘हाईटेक’ अवतार, अब जयपुर की कंपनी संभालेगी डोर-टू-डोर कलेक्शन,

By
On:
Follow Us

शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नया प्रयोग, मोबाइल ऐप से होगी मॉनिटरिंग

इटारसी। शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने के लिए नगर पालिका ने एक बड़ी और आधुनिक पहल की है। अब शहर के चिन्हित वार्डों में कचरा संग्रहण का जिम्मा जयपुर की वेवोइस लैब प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ ऋतु मेहरा और सभापति राकेश जाधव ने हरी झंडी दिखाकर इस नई व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया।

इन वार्डों से हुई शुरुआत

प्रारंभिक चरण में वार्ड 11, 15, 17, 31, 32 में पूर्ण रूप से और वार्ड 30 के आंशिक क्षेत्र में कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। इस दौरान पार्षद कीर्ति दुबे, एल्डरमैन आशीष कुमार मालवीय, संजय दुबे सहित नगर पालिका के अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।

व्यवस्था में क्या है खास?

  • जीपीएस ट्रैकिंग : कचरा संग्रहण के लिए उपयोग होने वाली सभी गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इससे गाडिय़ां कहां हैं और किस रूट पर हैं, इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सीधे की जा सकेगी।
  • नया समय चक्र : कचरा संग्रहण का समय प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है।
  • हेल्पर की तैनाती : हर वाहन पर ड्राइवर के साथ एक हेल्पर भी रहेगा ताकि संग्रहण सुचारू हो सके।
  • सिटीजन ऐप : नागरिकों की सुविधा के लिए कंपनी जल्द ही एक मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी।

सूखा और गीला कचरा अलग देना अनिवार्य

कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर चंद्रशेखर लोखंडे ने बताया कि इस पूरी मुहिम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कचरा अलग-अलग (सूखा और गीला) देने के लिए प्रेरित करना है। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और सीएमओ ऋतु मेहरा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था में सहयोग करें। कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के लिए घरों से ही कचरा अलग होकर निकलना जरूरी है।

हेल्पलाइन नंबर

यदि कचरा गाड़ी समय पर नहीं आती या कोई समस्या है, तो संबंधित वार्डों के नागरिक शिकायत के लिए नंबर 9251654739 पर संपर्क कर सकते हैं। कचरा शुल्क का संग्रहण भी अब कंपनी द्वारा ही किया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.