---Advertisement---

किसान नेताओं की संयुक्त टीम ने किया मूंग खरीद केन्द्रों का दौरा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के मूंग उपार्जन प्रभारी जितेन्द्र भार्गव महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता मीणा, जिला अध्यक्ष शिवराज राजोरिया, जिला महामंत्री अजय दुबे की संयुक्त टीम ने नर्मदापुरम इटारसी के मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें बाबई खुर्द, तीखड़, जमानी, पीपलढाना, प्लेटिनम वेयरहाउस पथरोटा, शिव कृपा खरीदी केंद्र, तिरुपति वेयरहाउस रैसलपुर आदि का निरीक्षण किया जिसमें अनेकों प्रकार से न नकुर के बाद षड्यंत्रकारी जहरीली कहने से भी नहीं चूके। लेकिन अब मूंग खरीदी चल रही है जिसमें एफएक्यू के नाम पर कई प्रकार की कंडीशन लगाई जा रही है फिर भी कछुआ चाल मूंग तुल रही है, किसान भी विकट साम दाम दंड भेद की नीति से संघर्ष कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने समस्त केंद्रों के किसानों से बात कर समस्त केंद्र प्रभारियों को अपने दायित्वों को प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य कर इस विषम भीषण स्थिति में किसान का सहयोग करने करने को कहा। केन्द्रों पर लंबी-लंबी कतारें वेयरहाउस पर देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन किसानों की वर्तमान परिस्थितियों को देखकर खरीदी केंद्रों पर अधिक से अधिक किसानों की मूंग उपार्जन करने के दायित्वों को निभाएं।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ नर्मदापुरम के प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा ने कहा कि जिन किसानों की अभी तक स्लॉट बुकिंग नहीं हुई है उन किसानों को अपनी स्टॉल बुकिंग की चिंता सता रही है, इन सारी समस्याओं को लेकर संपूर्ण नर्मदापुरम जिले के प्रत्येक मूंग उपार्जन केन्द्रों पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ सतत संघर्ष के साथ निरीक्षण कर रहा है जिसमें जो भी समस्याएं होती हैं, उनका स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा निराकरण करने का प्रयास एवं अनुरोध कर रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!