---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

खेत में टपरी बनाकर चल रही थी शराब दुकान, विधायक ने बंद करायी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सोनासांवरी-न्यास बायपास पर एक खेत में टपरी बनाकर चलाई जा रही कंपोजिट देशी एवं विदेशी शराब दुकान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के विरोध के बाद गुरूवार को हटा दी गई है। एक दिन पहले क्षेत्र के नागरिकों एवं स्कूल संचालकों ने इस दुकान के विरोध में नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया था। जांच के दौरान पता चला कि शराब दुकान संचालक द्वारा बिजली कनेक्शन लिए बिना अवैध रूप से लंगर डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। विधायक के निर्देश पर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने शराब दुकान कर्मचारी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। गुरूवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा अपने समर्थकों के साथ दुकान पर पहुंचे थे।

एक उद्योगपति के खेत को किराए पर लेकर बीचों बीच हरे पर्दे और टपरी रखकर यहां शराब दुकान का विक्रय शुरू कर दिया था। विधायक के दुकान पर पहुंचने की खबर लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीआई गौरव सिंह बुंदेला एवं आबकारी विभाग उप निरीक्षक राजेश साहू भी यहां पहुंच गए। विधायक ने बिजली चोरी की जांच के लिए बिजली कंपनी के कनिष्ठ प्रबंधक को भी बुलाया। जब कनेक्शन की जानकारी ली गई तो पता चला कनेक्शन अवैध रूप से चलाया जा रहा है।

विवाद की सूचना पर ठेका कंपनी नोरविच ट्रेडर्स के प्रबंधक दस्तावेज लेकर पहुंच गए, वे सफाई देने लगे कि उन्होंने सड़क से दूर खेत में ही दुकान बनाई है, अभी अस्थाई निर्माण हुआ है, धीरे धीरे यहां काम शुरू करने वाले थे, लेकिन विधायक ने कहा कि यह मनमानी नहीं चलेगी, आप नपाध्यक्ष पंकज चौरे को बताकर कोई दूसरे विकल्प तलाशें, जनता की सहमति बनाकर ही दुकान किसी दूसरी जगह लग पाएगी। प्रबंधक का कहना था कि सरकार द्वारा अहाते बंद किए जाने के बाद अब ग्राहक शराब लेकर घर चले जाते हैं, हमने सड़क से दूर इसलिए जगह ली है, ताकि पार्किंग की समस्या न हो।

शर्मा ने आबकारी अधिकारियों और ठेकेदार के प्रतिनिधि से कहा कि विभाग ने आपको अनुमति दी है, लेकिन इसकी आड़ में कहीं भी टप्पर रखकर शराब दुकान खोलना गलत है, यहां आसपास तीन बड़े स्कूल, दो मैरिज गार्डन हैं, यहां से स्कूली बच्चे आएंगे, शादी विवाह में महिलाएं भी आएंगी, ऐसे में आसपास खेतों में बैठकर लोग शराब पीकर अपराध करेंगे, उत्पात मचाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान नपाध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, जयकिशोर चौधरी, गोपाल शर्मा, शैलेन्द्र दुबे, पार्षद जिम्मी कैथवास, जीनियस प्लानेट स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्धीकी, रेनबो स्कूल संचालक नीलेश जैन, महावीर जैन स्कूल संचालक चिंटू जैन, पार्षद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, पार्षद राकेश जाधव, राजू बैस, सौरभ मेहरा, अनिल जैन, कुलदीप रघुवंशी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

विधायक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें स्कूल संचालकों, जैन समाज और नागरिकों ने इस दुकान की जगह का विरोध करते हुए शिकायत की थी, जब देखा तो सही लगा कि दुकान गलत जगह लगाई गई है, सामने ही सांई मंदिर भी है, इसलिए एक घंटे की मोहलत देकर दुकान हटवा दी गई है, ठेकेदार को कहा है कि वह सरकार की नीतियों का पालन करते हुए दुकान ऐसी जगह लगाए, जहां किसी को आपत्ति न हो, पिछले साल भी इसी क्षेत्र में दुकान लग रही थी, तब भी हमने विरोध करते हुए दुकान हटवाई दी। कंपनी यहां बिजली चोरी भी कर रही थी, यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.