---Advertisement---

पितृपक्ष पर इटारसी के यात्रियों को बड़ी सौगात, गया के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें इटारसी में समय

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पितृपक्ष के अवसर पर अपने पितरों का तर्पण करने गया बिहार जाने वाले इटारसी और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति के बीच तीन-तीन ट्रिप पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (01661/01662) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इटारसी जंक्शन होते हुए गुजरेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को गया जाने के लिए सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

इटारसी जंक्शन पर ट्रेन का समय और तिथियां

  • गया जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01661) : रानी कमलापति-गया एक्सप्रेस 27 सितंबर, 02 अक्टूबर और 07 अक्टूबर को चलेगी। आज यह ट्रेन शाम 17:05 बजे इटारसी जंक्शन पहुंची और 20 मिनट के ठहराव के बाद 17:25 बजे गया के लिए प्रस्थान किया। इटारसी से पहले यह ट्रेन नर्मदापुरम 16:34 बजे और यहां से छूटने के बाद पिपरिया 18:13 बजे रुकेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुंचेगी।
  • वापसी की स्पेशल ट्रेन (01662) : गया-रानी कमलापति एक्सप्रेस 30 सितम्बर, 05 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2026 को गया स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे चलेगी। वापसी में यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 14:05 बजे इटारसी जंक्शन पहुंचेगी और 20 मिनट रुककर 14:25 बजे रानी कमलापति के लिए रवाना होगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

इटारसी के अलावा यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

24 कोचों से लैस होगी स्पेशल ट्रेन

लंबी दूरी और भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इसमें 04 सामान्य (जनरल) श्रेणी, 12 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3), 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (एसी-2) तथा 02 एलएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।

रेल प्रशासन ने इटारसी और आसपास के यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन के ठहराव व विस्तृत समय-सारिणी के लिए एनटीईएस ऐप का उपयोग कर इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाएं।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.