---Advertisement---

सफाई कर्मचारियों के हक के लिए सौंपा 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश आर्य ने सिवनी बानापुरा नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद सीएमओ को सफाई कर्मियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान, सेवाकाल में वार्षिक वस्त्र वितरण, स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर यूनिफार्म उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया।

महेश आर्य ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम सफाईकर्मियों की आवाज को दबने नहीं देंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह संघर्ष चलता रहेगा। यह आंदोलन संकल्प के साथ आरंभ हुआ है और यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.