इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन श्री परशुराम भवन में किया जा रहा है। इसी के तहत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक संदीप तिवारी, अखिल दुबे, रजत मिश्रा, जुगल किशोर शर्मा, संजय दीवान ने बताया कि इस संगीत स्पर्धा में समाज के बच्चों एवं युवाओं ने अलग-अलग वर्ग में अपनी मधुर आवाज में पुराने एवं देशभक्ति गीतों के साथ ही धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी।
8 से 12 वर्ष गायन वर्ग में प्रथम तन्वी शर्मा, द्वितीय शैली दुबे एवं तृतीय विजेता वैष्णवी तिवारी रहे। ओपन गायन स्पर्धा में प्रथम आस्तिक ओझा, द्वितीय तनिष्का शर्मा एवं सिद्धार्थ शुक्ला विजेता घोषित किए। रविवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, फैंसी ड्रेस एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। 1 मई को धूमधाम से शहर में भगवान परशुराम जी की शोभायात्र निकाली जाएगी।
आज यह होगा
- 28 अप्रैल एकल डांस, ग्रुप डांस और थीम एक्ट।
- 29 अप्रैल : वाहन रैली शाम 4 बजे खेड़ापति मंदिर सीपीई से होकर शहर भ्रमण करेगी। आनंद मेला शाम 7 बजे परशुराम भवन में।
- 30 अप्रैल भगवान परशुराम जी का पूजन, अभिषेक एवं भोजन प्रसादी परशुराम मंदिर नेहरूगंज में। पालकी यात्रा शाम 5 बजे परशुराम भवन से निकलेगी।
- 1 मई : सुबह 9 बजे द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार, शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी। शाम 7 बजे फ्रेंडस स्कूल मैदान पर भगवान परशुराम जी की महाआरती, विप्र शिरोमणि सम्मान एवं प्रसादी वितरण होगा।