इटारसी। पं. भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में रविवार, 11 अक्टूबर शाम 7 बजे ‘निनाद सिंगर्स’ द्वारा किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गीतों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
निनाद सिंगर्स के अध्यक्ष आलोक गिरोटिया ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में इस वर्ष पं. भवानी प्रसाद मिश्र के भतीजे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने और उनकी पत्नी ने हाल ही में नर्मदा परिक्रमा पूरी कर नर्मदापुरम में स्थायी निवास बनाया है।
इस अवसर पर निनाद सिंगर्स के संरक्षक व विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. जितेंद्र ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। संस्था के सभी सदस्यों ने शहर के संगीत प्रेमियों से इस संगीतमयी शाम में उपस्थित होने की अपील की है।











