---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

रेलवे ब्रिज के नीचे पाइप में बना गड्ढा बन रहा राहगीरों की मुसीबत का सबब

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जब से सोनासांवरी रेलवे गेट (Sonaswari Railway Gate) पर ओवरब्रिज (Overbridge) बनना प्रारंभ हुआ है, यहां से गुजरने वाले ज्यादातर वाहन चालक रेलवे पुलिया (Railway Culvert) के नीचे से आवागमन करने लगे हैं, लेकिन अब यहां से भी आना-जाना वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। यहां एक नाले पर डाले गये पाइप में छेद हो गया है, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले करीब एक वर्ष से सोनासांवरी से हाईवे (Highway) को जोडऩे वाले मार्ग पर सोनासांवरी रेलवे चौकी के पास ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। यह रोड पूरी तरह से बंद होने पर बड़े वाहन चालकों ने और मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली (Tractor-Trolley) से अनाज लेकर जाने वाले किसानों ने नई गरीबी लाइन अंडर पास (New Gari Line Under Pass) से आवागमन शुरु कर दिया है, लेकिन छोटे दुपहिया और चार पहिया वाहन रेलवे पुल के नीचे से आवागमन करने लगे हैं। यहां न्यास कालोनी से गुजरने वाले बायपास (Bypass) से पुलिया तक और पुलिया के दूसरी तरफ से हाईवे तक सीमेंट कांक्रीट (Cement Concrete) की सड़क बनकर तैयार है, लेकिन रेलवे विभाग पुलिया के नीचे रोड निर्माण की अनुमति नहीं दे रहा है। ऐसे में कच्चे मार्ग से ही वाहन निकल रहे हैं। अब इसी मार्ग पर एक नाले पर पाइप डालकर बनाया रास्ता भी खतरनाक हो गया है।

दरअसल, यहां दो पाइप डाले गये थे, जो पहले आपस में जुड़े थे, अब ये दूर-दूर हो गये और इस स्थान पर बड़ा सा गड्ढा बन गया है, कभी भी दोपहिया वाहन अंधेरे में इसमें गिरकर घायल हो सकता है। शाम के बाद यहां काफी अंधेरा रहता है, ऐसे में तेज रफ्तार वाहन का पहिया इस गड्ढे में फंसा तो चालक की जान पर भी बन सकती है। इस मार्ग से हजारों वाहन चालक इटारसी (Itarsi) से पूर्वी छोर के गांव, औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा (Industrial Area Kheda) के कारखानों, कृषि उपज मंडी (Agricultural Produce Market) और नर्मदापुरम (Narmadapuram) आदि जाते हैं। समय रहते इन पाइपों को वापस नहीं सुधारा गया तो यहां बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.