इटारसी। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई, इटारसी में गुरुवार को राजभाषा विभाग के तत्वावधान में एक काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यार्थियों को कविता लेखन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि काव्य केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि हृदय की गहराइयों से निकला हुआ भाव है।
मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर संजय छिकारा, डिप्टी कमांडेंट सीपीई इटारसी और नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कवि सत्य को सुंदरता के साथ प्रस्तुत करता है और यही कविता का वास्तविक उद्देश्य है।
संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रख्यात हास्य कवि राजेंद्र मालवीय ‘आलसीÓ और वरिष्ठ कवि पवन ‘प्रबलÓ ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब आनंदित किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी काव्य पाठ कर समां बांधा, जिनमें कपिल कुमार गौतम (पीजीटी हिंदी), मनीषा त्रिपाठी (टीजीटी हिंदी), दीपेन्द्र कौर मान (टीजीटी गणित), और जे. राम पासवान (टीजीटी अंग्रेजी) शामिल थे। विद्यार्थियों ने भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संचालन रामगोपाल मीना, टीजीटी हिंदी, ने किया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस संगोष्ठी ने विद्यालय परिसर को साहित्यिक वातावरण से सराबोर कर दिया और विद्यार्थियों में काव्य एवं साहित्यिक गतिविधियों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।








