---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

सुरक्षित होली : 450 जवानों का पहरा और 41 पेट्रोलिंग गाडिय़ां तैनात, हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। रंगों के महापर्व होली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नर्मदापुरम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जिले को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक ने सोहागपुर व माखन नगर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इटारसी, केसला व पथरौटा क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया।

सेक्टरों में बंटा जिला, चप्पे-चप्पे पर तैनाती

कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए संपूर्ण जिले को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिले भर में लगभग 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 41 मोबाइल वाहन निरंतर गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। होली की पूर्व संध्या पर सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया गया। जिले के 643 स्थानों पर पुलिस के फिक्स पॉइंट की निगरानी में सुरक्षित रूप से होलिका दहन संपन्न हुआ।

हुड़दंगियों और नशेडिय़ों पर कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने त्योहार के दौरान माहौल बिगाडऩे वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। होटलों और ढाबों की चेकिंग के दौरान आबकारी एक्ट के तहत 102 क्वार्टर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मुख्य चौराहों पर चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 115 लोगों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील : उत्सव मनाएं, नियम न तोड़ें

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.