---Advertisement---

ओवरब्रिज के नीचे सफाईकर्मी पर ब्लेड से जानलेवा हमला, गर्दन पर आए 10 टांके

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की सख्ती और होली को लेकर किए जा रहे फ्लैग मार्च के दावों के बीच अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रविवार सुबह 10 बजे का है, जहां पुरानी इटारसी के वार्ड नंबर 6 निवासी एक नगर पालिका सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला किया गया।

नाश्ता करते समय हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, अंकित टॉक 34 वर्ष, पिता चंद्र प्रकाश टॉक, रविवार सुबह ओवरब्रिज के नीचे नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी इटारसी निवासी अजय अहिरवार उर्फ गुड्डू वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी गुड्डू ने अचानक लोहे की पट्टी वाली पैनी ब्लेड निकाली और अंकित की गर्दन पर वार कर दिया।

अस्पताल में भर्ती, गर्दन पर आए 10 टांके

हमले के बाद अंकित लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घाव गहरा होने के कारण अंकित की गर्दन पर 10 टांके आए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

8 दिन में दूसरी घटना: पुलिस को खुली चुनौती

शहर में ब्लेडबाजी की यह आठ दिन के भीतर दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले सूरजगंज चौराहे पर भी एक नशेडिय़ों ने दो भाइयों पर ब्लेड से हमला किया था। छोटे-मोटे विवाद अब सीधे जानलेवा हिंसा में बदल रहे हैं, होली पर्व को लेकर पुलिस की सख्ती का बदमाशों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। नशेडिय़ों और अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी अजय अहिरवार उर्फ गुड्डू की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.