---Advertisement---

विश्व जनसंख्या दिवस पर न्यास कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान व जागरूकता गतिविधियां हुईं

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड 11 और 12 के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 24 व 69 न्यास कॉलोनी झुग्गी क्षेत्र में 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वार्ड स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

चॉइस बास्केट से समझाई परिवार नियोजन की विधियां :अर्बन आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर एक विशेष चॉइस बास्केट तैयार की गई है। इसके माध्यम से हितग्राहियों को सही उम्र में गर्भावस्था, शादी के दो वर्ष बाद पहला बच्चा और दो बच्चों के बीच 3 साल का अंतर रखने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही कंडोम, ओरल पिल्स, अंतरा इंजेक्शन और अन्य जैसे स्वैच्छिक गर्भनिरोधक व स्थाई साधनों के बारे में विस्तार से बताते हुए भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है।

हस्ताक्षर अभियान व जन-जागरूकता : समुदाय में परिवार कल्याण के संदेश को प्रभावी बनाने के लिए टीम द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान को न्यास कॉलोनी की पार्षद अमृता मनीष ठाकुर का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। उन्होंने वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होना हम सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व है और इसके लिए सबको संकल्पित होना होगा। अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा गौर, अर्चना साहू, सीमा सोनिया, सहायिका उषा रैकवार, आशा पारोची और अंजलि गोठे सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.