---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

छोटी नहर किनारे खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का छह दिन पुराना शव

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। खेड़ा स्थित छोटी नहर किनारे एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के अनुसार शव करीब छह दिन पुराना हो सकता है। शव का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर खा गये हैं, धूप में बची हुई चमड़ी काली पड़ गई है। केवल सिर और सीने का हिस्सा बचा है। पुलिस का कहना है कि पीएम होने के बाद कुछ पता चल सकेगा। फिलहाल कपड़े देखकर कोई मांगने वाला जैसा प्रतीत हो रहा है।

एसआई जीएस रघुवंशी ने बताया कि खेड़ा में छोटी नहर किनारे राकेश पटेल का खेत है, कुछ दिन पहले खेत में मूंग की फसल कटी थी, आज खेत की सफाई करने पहुंचे तो डेडबॉडी देखकर पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंचे तो देखा कि ज्यादातर हिस्सा कंकाल में बदल गया। सिर के बाल निकल गये, जानवरों की खींचतान में पैर का हिस्सा भी डैमेज हो गया, धूप में चमड़ी काली पड़ चुकी है, केवल छाती और सिर का हिस्सा बचा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ मिलने की उम्मीद है, फिलहाल पहचान करना मुश्किल है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.