इटारसी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष कदम उठाए हैं। यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से लोकमान्य तिलक टर्मिनस लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 01073 एलटीटी से बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी। 01 अप्रैल से 09 अप्रैल तक (4 ट्रिप) और समर के अवसर पर 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (6 ट्रिप प्रत्येक बुधवार और गुरुवार। यह ट्रेन रात 23:45 बजे इटारसी, अगले दिन 01:10 बजे रानी कमलापति और सुबह 07:55 बजे बीना पहुंचकर रात्रि 23:30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01074 बनारस से एलटीटी
यह ट्रेन बनारस स्टेशन से प्रात: 05:30 बजे प्रस्थान करेगी। 03 अप्रैल से 11 अप्रैल तक (4 ट्रिप) और समर के अवसर पर 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक 6 ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार रात 22:25 बजे बीना, अगले दिन 01:05 बजे रानी कमलापति, 02:40 बजे इटारसी पहुंचकर शाम 16:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे, जिनमें 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी और 04 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। रास्ते में यह गाड़ी ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविन्दपुरी, फतेहपुर एवं सूबेदारगंज (प्रयागराज) स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।







