इटारसी। पुरानी इटारसी के मुख्य मार्ग पर एसबीआई बैंक के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खड़ी कार को टक्कर मार दी।
घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। सीपीई पुरानी इटारसी निवासी सुभाष चंद्र 43 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार बैंक के सामने खड़ी थी, तभी पिकअप क्रमांक एमपी 05 जेडएफ 4463 के चालक ने तेजी से आकर टक्कर मार दी।
दुर्घटना में कार का अगला बम्पर और दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फरियादी की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









