---Advertisement---

एक ऐसा चोर, जिसे जब भी भूख लगती है तो चोरी करने को होता है मजबूर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पथरोटा पुलिस ने पकड़ा आर्डनेंस फैक्ट्री के आवास में चोरी करने वाले को
  • चोरी में नगदी, जेवर के साथ दूध का बर्तन भी ले गया था चोरी करके
  • टेंट, कैटरिंग के काम करता है, भूखा रहने पर खाना खाने घुसता है घर में

इटारसी। हम आपको एक ऐसे चोर की कहानी बताने जा रहे हैं, जो घर में घुसता तो है भूख मिटाने, लेकिन घर में माल देखकर चोरी करने का लालच भी नहीं छोड़ पाता है। बिंदास इतना कि, पुलिस कस्टडी में भी कह रहा है कि फिर छूट जाऊंगा। यह इससे पहले भी शराब बेचने और चोरी के इल्जाम में पकड़ा गया था और करीब एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था। फिर पकड़ा गया तो कहने लगा, फिर छूट जाऊंगा। यानी, उसे करनी का कोई पछतावा भी नहीं है। तो ऐसे चोरों से सावधान रहिए। एक ही तरीका-ए-वारदात के कारण वह फिर से पुलिस के हाथ लग गया है। यह जब भी भूख लगती है तो खाना खाने किसी भी घर में घुसता है तो खाने पीने का सामान तो उठाता है, वहां नगदी और जेवर देखकर लालच में आकर चोरी भी कर लेता है।

दरअसल, 17 मई 2025 को आर्डनेंस फैक्ट्री आवासीय कालोनी के क्वार्टर नंबर 3197 टाइप – 3 में राजीव कुमार चौरसिया पिता महेश कुमार चौरसिया 42 वर्ष के यहां चोरी हुई थी। परिवार के लोग रात 10 बजे खाना खाकर सो गये थे। सुबह 5 बजे नींद खुलने पर देखा कि मकान के पीछे वाले कमरे में अलमारी का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है और सोने व चांदी के आभूषण, नगदी रुपए चोरी हो गये हैं।

यह सामान गया था

Jwellery 2
यह जेवर और नगदी बरामद हुए

एक सोने का मंगलसूत्र, सोने के कंगन, सोने के कान के झुमके, सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, चांदी की पायल, चांदी की बिछियां एवं नगदी करीब 45 हजार रुपए सहित करीब पांच से छह लाख रुपए का माल अज्ञात चोर उड़ा ले गया था। चोर ने इसके अलावा घर से दूध और अन्य खाने-पीने की चीजें भी चुरा ली थी। पुलिस ने राजीव कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

चिटका पर था संदेह

पुलिस ने तरीका-ए-वारदात के आधार पर ग्राम डोब के एक खेत से संदेही गोविंदा उर्फ चिटका कुमरे पिता शेरू कुमरे 26 वर्ष, निवासी घोड़ा कैंप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल, इसने इतना सब माल उड़ाने के साथ ही दूध की गंजी भी चुरा ली थी, क्योंकि भूख मिटाने यह घर से खाने की चीजे भी उड़ा लेता था, यही लत उसे फिर पुलिस के हाथ लगा गयी।

गड्ढे में छिपाया था माल

आरोपी गोविंदा उर्फ चिटका ने अपराध स्वीकार कर माल बरामद करा दिया। आयुध निर्माणी इटारसी के जंगल के गड्ढे में एक सफेद रंग के रूमाल में 4 सोने की अंगूठियां, 2 मंगलसूत्र सोने के, 1 जोड़ सोने के कंगन, 1 जोड़ सोने की कान की बाली, 1 जोड़ सोने के कान के झुमके, 14 जोड़ चांदी की पायल, 7 जोड़ चांदी की बिछियां, एवं नगदी 34, 520 रुपए सहित 5 लाख 80,000 रुपए का माल जब्त कराया।

इस टीम ने की मेहनत

Police team 2
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0029,0.0016; brp_del_sen:0.1000,0.1000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 288.8465;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;

एसपी डॉ. गुरुकरन सिंह के मार्गदर्शन में एएसपी आशुतोष मिश्र, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव पवार थाना पथरोटा की टीम में सहायक उपनिरीक्षक रेखा मुनिया, प्रधान आरक्षक प्रकाश परते, विनोद लिखितकर, दिनेश उईके, धीरज राठौर, अनुज राजपूत, संजय गिनारे, संजय कुशवाह, चालक कन्हैयालाल गौर की विशेष भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.