---Advertisement---

बिना रैलिंग की खर्रा नदी के पुल से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। तीखड़ गांव के पास खर्रा नदी के बिना रैलिंग के पुल पर आज सुबह एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां मजदूरों से खचाखच भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार अनेक मजदूर घायल हो गए हैं। चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में अधिकांश संख्या महिला मजदूरों की है। सभी खेतिहर मजदूर हैं और तिलकसिंदूर रोड स्थित मानागांव से तीखड़ मक्के की फसल के लिए ले जाए जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी एक ऐसे ही पुल पर अमाड़ा के पास दुर्घटना हुई थी, प्रशासन पुलियाओं पर ऐसी दुर्घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

सड़क हादसा सोमवार को सुबह 9 बजे का बताया जा रहा है जबकि मक्के की फसल लगाने के लिए खेत मालिक अशोक चौधरी के दामाद नवीन चौधरी ट्रैक्टर ट्राली में मजदूरों को भरकर ग्राम माना से तीखड जा रहा था, इसी दौरान नदी की पुलिया के पास तेज रफ्तार में अचानक अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर ट्राली नदी के भीतर जा गिरी और यह हादसा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता का सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला कि अस्पताल में पंचनामा बनाने एकमात्र पटवारी को भेज दिया गया है, जबकि एसडीएम, तहसीलदार जैसे अधिकारी, इतने बड़े हादसे के बाद भी तीन घंटे गुजरने पर अस्पताल नहीं पहुंचे।

6 गंभीर घायलों को किया गया रेफर

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छह महिला मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिन मजदूरों को रेफर किया है उनमें मंगाबाई (56 वर्ष), मंगिया बाई (54 वर्ष) , मीठीबाई (55 वर्ष), सभी निवासी मानागांव, नर्मदीबाई (34 वर्ष), श्यामलता (39 वर्ष) और पुष्पा (23 वर्ष) शामिल हैं।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल

विकास सियाराम उम्र 19 वर्ष,. छोटेलाल कमलेश उम्र 12 वर्ष,. दीपा मरकाम 19 वर्ष, सुमेर मोजी उम्र 58 वर्ष, शीला बाई राजू) 40 वर्ष, असवान पन्नालाल 35 वर्ष, रुबी सत्यनारायण 22 वर्ष, छोटी बाई सुआलाल सिंह 20 वर्ष, प्रेमवती 60 वर्ष, रक्षा बाई पवन 30 वर्ष, सुनीता मैनफूल 24 वर्ष, शिवकली बाई खब्बूलाल 40 वर्ष, मंदानी ककोड़िया छब्बीलाल 15 वर्ष, संतराम रतिपाल 17 वर्ष ।

जिला अस्पताल रेफर किए गए गंभीर घायल

मंगा बाई मेकल उम्र 55 वर्ष

मंतिया बाई शिवप्रसाद उम्र 45 वर्ष

नर्बदी रमेश उम्र 18 वर्ष

श्यामलता राजेश उम्र 34 वर्ष

कविता बाई सुंदर उम्र 34 वर्ष

पुष्पा रमेश उम्र 18 वर्ष

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.