इटारसी। औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा में आज शाम अनाज से भरे एक ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां भीड़ लग गयी। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 09 केडी 6344 के चालक ने स्कूटी क्रमांक एमपी 05, एमजे 2404 के चालक तुलाराम यादव को टक्कर मार दी।
टक्कर में स्कूटी सवार तुलाराम के पैरों में गंभीर चोट आने की जानकारी है, तुलाराम यादव खेड़ा के ही निवासी हैं। घटना के बाद वहां भीड़ लग गयी और ट्रक चालक भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।











