---Advertisement---

देशभक्ति और हरियाली तीज का अनूठा संगम, 125 महिलाओं ने एक हाथ में मेहंदी और दूसरे में तिरंगा लेकर दी सलामी

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई और लायंस क्लब इटारसी फ्रेन्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में नगर की 125 से अधिक मातृशक्तियों ने हरे परिधान पहनकर सहभागिता की और हाथों में तिरंगा व मेहंदी सजाकर देशभक्ति तथा भारतीय संस्कृति का अनूठा संदेश दिया।

तीज क्वीन का खिताब अंजना अग्रवाल के नाम

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें शानदार कैटवॉक, थीम आधारित डांस और प्रश्नोत्तर राउंड के बाद अंजना अग्रवाल को ‘तीज क्वीन’ (विनर) चुना गया, जबकि रेशु तोमर रनरअप रहीं। महिलाओं के लिए 4 मनोरंजक गेम्स, एक विशेष अंदाज का तम्बोला और देशभक्ति पर आधारित प्रश्नमंच का आयोजन किया में विजेताओं को 60 से अधिक आकर्षक पुरस्कार वितरित किए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आयोजन के दौरान वंशिका डांस एकेडमी के बच्चों और संगठन की महिला सदस्यों ने गणेश वंदना, देवी वंदना सहित सावन, तीज और देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का संकल्प

जिलाध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं के एक हाथ में मेहंदी की लाली है और दूसरे में तिरंगे की शान, हम मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर सकती हैं। वहीं, लायंस क्लब अध्यक्ष भारती गुरवानी ने महिलाओं की सहभागिता और इस संगम को सभी के लिए गर्व का विषय बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें संभाग अध्यक्ष नीरजा फौजदार, पूर्व अध्यक्ष उषा अग्रवाल और उपाध्यक्ष माया अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अंजू गुप्ता, प्रीति दुबे, हेमा पुरोहित, बलजीत कौर सोखी, निशा दर्डा, डॉ. पूजा गुप्ता, मनीता सिद्दीकी, रंजीता सोनी, जयश्री, विनीता गर्ग और कोषाध्यक्ष प्रभा मालवीय सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों का विशेष योगदान रहा।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.