---Advertisement---

न्यास कॉलोनी में गौ-सेवा की अनूठी मिसाल, 150 गौवंश को मिल रहा सहारा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। न्यास कॉलोनी में जनसहयोग और श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर समिति के प्रयासों से संचालित श्री श्रीजी कृपा गौशाला बेसहारा गौवंश के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन गई है। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित इस गौशाला में पिछले छह वर्षों से सेवा का यह प्रकल्प निरंतर जारी है। वर्तमान में यहां 150 से अधिक गायों, बछड़ों और नंदी का पालन-पोषण पूरी आत्मीयता के साथ किया जा रहा है, जिससे सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा मवेशियों को एक छत और नियमित आहार मिल पा रहा है।

गौशाला के प्रबंधन ने समाज को जोडऩे के लिए गौ पालन निधि की एक विशेष योजना शुरू की है, जिसके तहत कोई भी श्रद्धालु 12,000 रुपये वार्षिक का सहयोग देकर एक गाय को गोद ले सकता है। इस राशि का उपयोग साल भर गायों के लिए चारे, भूसे और खली की व्यवस्था में किया जाता है। मवेशियों की सुविधा के लिए यहां 30 लाख रुपये की लागत से तीन बड़े कवर्ड शेड तैयार किए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे का भी सराहनीय सहयोग रहा है। साथ ही, चारे की आत्मनिर्भरता के लिए परिसर के एक हिस्से में बरसीम घास की खेती भी की जा रही है।

भविष्य की योजनाओं को लेकर गौशाला प्रबंधक रमेश चांडक ने बताया कि जल्द ही यहां एक आधुनिक गौ उपचार केंद्र शुरू किया जाएगा, जहाँ घायल और बीमार मवेशियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज होगा। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए परिसर में गौ परिक्रमा मार्ग और कथा स्थल का निर्माण भी प्रस्तावित है। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के मांगलिक अवसरों, जैसे जन्मदिन या वर्षगांठ पर गौशाला आकर दान-पुण्य करें और इस सेवा कार्य के भागीदार बनें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!