---Advertisement---

पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल, छात्रों ने किया शिक्षकों का आत्मीय सम्मान

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आज शनिवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में एक उल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा की एक सुंदर मिसाल पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों के पुष्प भेंटकर और उपहार देकर आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। छात्रों के इस स्नेहपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार से सभी शिक्षक अत्यंत प्रसन्न और भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आरके चोलकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि कैसे डॉ. राधाकृष्णन ने सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बावजूद, अपने जन्मदिवस को देश के सभी शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में समर्पित कर दिया था।
सम्मान समारोह को आगे बढ़ाते हुए उल्लासपूर्ण माहौल में केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया, जिसमें सभी शिक्षकों ने एक साथ मिलकर केक काटा। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य, अनुशासन में रहने और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। आयोजन के अंतर्गत छात्र-शिक्षक संवाद जैसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में इस यादगार पल को हमेशा के लिए सहेजने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की ग्रुप फोटोग्राफी की गई।
समारोह में विभागाध्यक्ष विद्यावती सूर्यवंशी, विकास सिद्धू, पल्लवी नरवरे, रामकुमार उइके, भूपेंद्र जोठे, पल्लवी शर्मा, शिवांगी मालवीय, नेहा केदारे, नैनी पटेल, इति महालहा, हेमलता शुक्ला, लखनलाल कोरी, प्रवेश चौरे, आशीष चौरे, निखिल विजयवार, प्रबल गौर, निलेश गौर, अंकित मिश्रा, रामचरण सिंह तोमर, दुष्यंत चौरे सहित प्रथम वर्ष के 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.