---Advertisement---

केसला आदिवासी ब्लॉक के ग्राम छीतापुरा में निकाली अनोखी बारात

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – वर्षों से था ऐसी बारात का सपना, सारा गांव बना बाराती

इटारसी। मध्यप्रदेश के आदिवासी विकासखंड केसला में एक अनोखी बारात निकाली गई। इस तरह की बारात का सपना दूल्हा विगत कई वर्षों से देख रहा था। आखिरकार उसने अपनी इच्छा पूरी कर ली। उसकी बारात में लगभग सारा गांव बाराती बना था। ऐसी बारात देखने गांव की कई लोग पहुंचे।

केसला ब्लाक के ग्राम छीतापुरा के सौरभ धुर्वे का सपना था कि वह अपनी शादी में बारात बैलगाड़ी पर ही निकालेगा। उसने अपना सपना भी पूरा कर लिया है। उसने आज आदिवासी रीति-रिवाज से अपनी शादी की। समाज के भूमकाओं ने विवाह कराया और इस अनोखी बारात के साथ आदिवासी रीति रिवाज अपनाकर सौरभ ने समाज को अपनी परंपरा और जड़ों से जड़े रहने का संदेश दिया है। केसला ब्लाक के गांव सीतापुरा में हुए अनोखे विवाह में दूल्हा सौरभ धुर्वे ने बताया कि मेरी कई वर्षों से ऐसी इच्छा थी कि मैं मेरी बारात बैलगाड़ी से निकालूंगा।

आज अपनी इच्छा से इस रीति रिवाज को अपनाने के लिए उन्होंने यह पहल की। आदिवासी सांस्कृतिक रीति रिवाज निभाने में भूमका संघ आगे आया और विवाह संपन्न कराया। इस अनूठे विवाह को देखने आसपास से क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे। इस मौके पर समाज के भूमका बंशीलाल मर्सकोले, संजू धुर्वे, रामजीवन सल्लाम ने कहा कि जिले में इससे एक बड़ा संदेश जाएगा क्योंकि समाज अब परंपरा को धीरे-धीरे भूलते जा रहा है। इससे उन परंपराओं को जीवित रखने में मदद मिलेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.