इटारसी। रजक पर्सनल लॉ बोर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमनाथ धार्मिक यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के जत्थे का भव्य स्वागत किया गया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बताया कि प्रात: 9:30 बजे जुन्नारदेव छिंदवाड़ा के समाजसेवी शशिकांत मालवीय एवं उनके साथियों का पुष्पमालाओं से सत्कार किया। इस अवसर पर 23 फरवरी को जमुई में संत श्री गाडगे महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के उपलक्ष्य में शशिकांत मालवीय का विशेष सम्मान भी किया गया।
शशिकांत मालवीय ने इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक मालवीय सहित सभी साथियों को आगामी कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से राजकुमार मालवीय, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय, महेश बाथरी, संदीप तिलोटिया और राजू श्रीवास उपस्थित रहे।










