---Advertisement---

देशभक्ति का ज्वार: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के स्वरूप ने मोहा मन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद इटारसी ने आज गुरुवार 13 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के तरानों, गगनभेदी जयकारों और हाथों में तिरंगा लिए युवाओं के उत्साह ने पूरे शहर को राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंग दिया।

इन अतिथियों की रही उपस्थिति

दोपहर 3 बजे विश्राम गृह से प्रारंभ हुई इस गौरवपूर्ण यात्रा में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कदम से कदम मिलाकर सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।

जयस्तंभ चौक पर महाआरती के साथ समापन

विश्राम गृह से देशभक्ति के नारों के साथ शुरू हुई यह यात्रा शहर के नवग्रह मंदिर तिराहा, विश्वनाथ टॉकीज चौराहा, सूरजगंज, भारत टॉकीज, सराफा बाजार, पुरानी इटारसी के आजाद चौराहा और बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा के दौरान समूचा नगर तिरंगामय नजर आया। इस भव्य तिरंगा रैली का समापन शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर भारत माता की भव्य आरती के साथ किया गया।

मंदिर समिति ने किया स्वागत, ‘भारत माता’ बनीं आकर्षण

तिरंगा यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया। विशेषकर श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति (लकड़गंज) के द्वारा नवग्रह मंदिर तिराहे पर रैली का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जैसे ही यात्रा तिराहे पर पहुंची, मंदिर समिति ने शानदार आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से पूरा आसमान गुंजायमान कर दिया।इस दौरान सजीव झांकी के रूप में कुमारी देविका मनवारे साक्षात ‘भारत माता’ के मनमोहक स्वरूप में सजी हुई थीं, जो पूरी यात्रा में सभी नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

नवग्रह मंदिर तिराहे पर देशभक्ति के इस उत्साह में मंदिर समिति के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें प्रमुख रूप से प्रवीण अग्रवाल ‘बबलू’ सचिव, दीपक जैन, सुरेंद्र राजपूत, सुनील दुबे शिक्षक, घनश्याम तिवारी, भूपेंद्र विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, प्रिया ठाकुर, बंशीधर शर्मा, ओमप्रकाश कैथवास, अमित मौर्य, शिवराज डोनी, अरविंद दुबे, आरती मालवीय, श्रीमती शीतल अग्रवाल, मनीषा डोनी, मीना डोनी, छबि डोनी, शुभी डोनी, रीता मनवारे, रानी मनवारे, अमित मनवारे और भारत माता बनीं देविका मनवारे आदि उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.