होशंगाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक से एक पेटी देसी शराब जब्त की। युवक इटारसी से एक मोटरसाइकिल पर होशंगाबाद सप्लाई करने आ रहा था। टीम ने उसे डबल फाटक के पास पकड़ा।
आबकारी विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान डबल फाटक के समीप एक दो पहिया वाहन से परिवहन करते हुए एक पेटी देसी शराब के साथ आरोपी वैभव वर्मा पिता रामदास वर्मा निवासी पुरानी इटारसी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आबकारी टीम में प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा के साथ आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे का सराहनीय योगदान रहा।
एक पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









