इटारसी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुबड़ाखेड़ी में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक आनंद पिता विश्वनाथ, उम्र 32 वर्ष ने शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के पहले कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई अजय उइके ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सुबह 9 बजे मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पथरोटा पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










