इटारसी। थाना केसला क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 23 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिकेत पिता रामकिशोर चौहान उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मरियारपुरा थाना केसला, एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल अनिकेत का इलाज डीएसपीएम अस्पताल इटारसी में चल रहा था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, 26 फरवरी की सुबह लगभग 9त्न30 बजे अनिकेत ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से मेमो प्राप्त होने पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण की।










