---Advertisement---

बड़े मंदिर के पास युवक पर हमला, सिर में टांके आए, मामला दर्ज

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर के बाजार में स्थित तुलसी चौक के पास मंगलवार को नाला मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ पोल उर्फ सोनू शेख (24 वर्ष) पर एक अन्य युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। शाम 4 बजे हुए हमले में सोनू घायल हो गया। उसके सिर में घाव हैं। उसका उपचार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल सोनू और फल विक्रेता सुमित पटवा के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ही पास-पास ठेला लगाकर फल बेचते थे। रोजमर्रा के झगड़ों से उपजा विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि आरोपी सुमित ने सोनू पर चाबी के छल्ले में लगी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इस घटना में सोनू के शरीर और सिर पर चोटें आईं।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक घायल सोनू के शरीर पर टांके लगे हैं और वह घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती है। स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद घायल युवक को एक्टिवा से अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी सुमित पटवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि यह घटना शाम करीब 4 की है और इस घटना में आरोपी के द्वारा चाबी के छल्ले में लगी कोई नुकीली चीज से घायल पर वार किया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.