---Advertisement---

पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर के भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला क्षेत्र में बीती रात पैसे के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार 28 मई की रात करीब 9 बजे फरियादी अंकित 27 वर्ष, पिता जगदीश गोहिया, निवासी भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला के घर के पास की है। आरोपी बाबा, पिता असलम, निवासी भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला ने फरियादी अंकित से शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

जब अंकित ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी बाबा ने तैश में आकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे अंकित को चोटें आई हैं। हमला करने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!