इटारसी। बारिश की कामना करते हुए आज शाम 7 बजे अधिकांश सिंधी परिवारों द्वारा अपने-अपने घरों में प्रार्थना करके भगवान झूलेलाल को मीठे चावल का भोग लगायेंगे।
सिंधु सेवा समिति (Sindhu Seva Samiti) के गोपाल सिद्धवानी ने बताया कि समाज के लोग जलदेवता भगवान झूलेलाल से विश्व के कल्याण के साथ ही अच्छी बारिश की कामना करके अपने-अपने घरों में ही पूजा-पाठ करेंगे और भगवान को मीठे चावल का भोग लगायेंगे। बता दें कि हर वर्ष सिंधी समाज के लोग बारिश नहीं होने पर भगवान वरुणदेव का मनाने मीठे चावल का भोग लगाकर उसका वितरण करते हैं। कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष यह कार्यक्रम घरों में ही किया जाएगा।
[adrotate banner="7"]
बारिश की कामना कर, आज शाम लगेगा झूलेलाल को भोग

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]










