इटारसी। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और वार्ड 3 से पार्टी प्रत्याशी माने जा रहे रोहित बकोरिया ने कांग्रेस (Congress) ज्वाइन (Join) कर ली है। आज उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
आज रोहित बकोरिया ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग (Congress Scheduled Caste Department) के प्रदेश संयोजक इंजीनियर अजय अहिरवाल व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नगर अध्यक्ष सोनू बकोरिया के नेतृत्व में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव मयूर जयसवाल, पूर्व पार्षद नारायण सिंह ठाकुर की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) के संविधान को मानने वाली, रक्षा करने वाली कांग्रेस पार्टी व वार्ड क्रमांक 3 में दुर्गा नारायण सिंह ठाकुर के पार्षदी कार्यकाल में हुए काम को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ शैलेष मालवीय, संतोष बामने, देवेंद्र मालवीय ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मंडलम अध्यक्ष मनीष चौधरी, गौरव चौधरी, रमेश प्रधान, तेज सिंह राजपूत, बलदेव सिंह राजपूत, कमल राजपूत, प्रणित मिश्रा, गोलू राजपूत, उमेश बघेल आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशी बकोरिया ने कांग्रेस ज्वाइन की


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







