इटारसी। आगामी नगर पालिका चुनाव और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष परविंदर कौर शामिल हुईं, जिन्होंने उपस्थित महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष परविंदर कौर ने आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति साझा की और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। संगठन का विस्तार करते हुए इस मौके पर कई नई महिलाओं को भी पार्टी की रीति-नीति से जोड़कर सदस्यता दिलाई गई।
इस महिला कार्यक्रम और बैठक में मुख्य रूप से आप की जिला महिला अध्यक्ष वर्षा कलोते, जिला सचिव हेमा करोसिया, जिला सचिव मोती मेहरा, नीतू यादव, किरण शर्मा, वैजंती सराठे, कीर्ति सिहोते, प्रकृति नरवारे, क्षमा बिंदोले, राजकुमारी रेवार सहित बड़ी संख्या में अन्य महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहीं।











