---Advertisement---

राजस्थान के भीलवाड़ा में अपहृत नाबालिग मिली, आरोपी गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

माखन नगर। थाना पुलिस ने ग्राम सांगाखेड़ा कलॉ से अपहृत हुई एक नाबालिग बालिका को राजस्थान के भीलवाड़ा से सकुशल तलाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

यह था मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को ग्राम सांगाखेड़ा कलॉ निवासी फरियादी ने माखन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा हर जगह तलाश करने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा, तो फरियादी ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

साइबर सेल की मदद से मिला सुराग

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपहृता और अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान गांव के ही एक युवक राहुल कहार पर संदेह हुआ। घटना के बाद से ही संदेही राहुल ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और विश्लेषण किया, जिससे आरोपी और अपहृता के राजस्थान में होने की पुख्ता जानकारी मिली।

भीलवाड़ा से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

लोकेशन ट्रेस होने के बाद माखन नगर पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत राजस्थान के लिए रवाना की गई। 4 सितंबर को पुलिस टीम ने राजस्थान के जिला भीलवाड़ा अंतर्गत थाना मंडल की शिवाजी नगर चौकी (नानकपुरा) क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी। यहां से पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल तलाश कर लिया और आरोपी राहुल कहार पिता हेमराज केवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सांगाखेड़ा कलॉ को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई में माखन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, सउनि गोपाल पाल, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, महिला आरक्षक सोनिया, महिला आरक्षक सलोनी के साथ साइबर सेल के आरक्षक सागर, प्रशांत और संदीप की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.