इटारसी। ग्राम पथरोटा में आपसी विवाद के चलते गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पथरोटा में अनीता रघुवंशी के घर के सामने विवाद हुआ। फरियादी मिथलेश उर्फ नमकीन चौधरी 26 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि जियालाल उर्फ गुड्डू चौधरी, निवासी पथरोटा ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए विवाद किया। पथरोटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












