इटारसी। थाना रामपुर गुरा के ग्राम गुरा में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देव कहार ने फरियादी रंजीत चौरे 30 वर्ष के साथ मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए अभद्रता की और उन पर ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचाई।
आरोपी ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी रंजीत चौरे की शिकायत पर आरोपी देव कहार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









