इटारसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटारसी इकाई ने ग्राम खटामा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी। इस अवसर पर प्रांत जनजाति प्रमुख विभाग संगठन मंत्री रेवसिंग भवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार से पूरे देश में आदिवासियों ने अपनी संस्कृति एवं परंपरओं को जीवित रखा हुआ है। भारत देश अगर जीवित है, तो केवल गांवों से ही जीवित है। विभाग संयोजक विनायक दुबे ने वर्तमान परिदृश्य से सभी को परिचित कराया। ग्राम के सरपंच अमर सिंह, बलदेव टेकाम, सुनील नागले, विनोद बरिवा, परिषद के राकेश यादव, कुलदीप डागर, अक्षत, मोहित राजपूत, मन्नू दुबे, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभाविप ने मनायी बिरसा मुंडा जयंती

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









