---Advertisement---

12 बंगला रेल संस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले दिन एसी शेड और डीजल शेड की शानदार जीत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेलवे ग्राउंड पर 12 बंगला रेल संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिष्ठित लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीनियर डीईई एमडी कोरी ने किया। इस अवसर पर रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एसी शेड और डीजल शेड का दबदबा

टूर्नामेंट के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच एसीशेड बनाम परिचालन विभाग में हुआ। परिचालन विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 133 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में एसी शेड की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार 78 रन (29 गेंद) बनाने वाले मुरली विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच डीजल शेड बनाम आईओडब्ल्यू में हुआ। आईओडब्ल्यू की टीम ने 12 ओवर में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजल शेड की टीम ने महज 7 वें ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 95 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।

कार्यक्रम में एडीएसटीई श्री त्रिपाठी, एडीईएन अमर सिंह मीणा, डीईई टीआरएस मुफीद खान, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष आरके यादव, एससीएसटी एसोसिएशन अध्यक्ष हितेश डोंगरे, मुख्य क्रू नियंत्रक मनीष सक्सेना, विनोद गुर्जर, हीरामन और ओबीसी शाखा अध्यक्ष अतर सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन समिति और निर्णायक मंडल

टूर्नामेंट के सफल संचालन में सचिव वकील सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद गोरे, दीपक कुमार, तोसीब खान, शेख जावेद, प्रदीप प्रजापति, एमआर सूर्यवंशी, सचिन यादव, लेखराम मीणा और रामस्वरूप महतो का सक्रिय योगदान रहा। मैच के दौरान आरके पाण्डे ने कमेंट्री से समां बांधा, जबकि सौरभ परासर ने स्कोरिंग की। अंपायरिंग की जिम्मेदारी सुनील सिंह, चंदन कुमार, शेख जावेद और निलेश गठिया ने निभाई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!